1200 पन्नों की चैट थमाई कप्तान को, कहा– सौरभ की तरह हो सकती है मेरी हत्यापत्नी घर बुलाती है अजनबी युवको को, बैग मे रखती है सेक्सवर्धक दवाएं और पिस्टल :

1200 पन्नों की चैट थमाई कप्तान को, कहा– सौरभ की तरह हो सकती है मेरी हत्यापत्नी घर बुलाती है अजनबी युवको को, बैग मे रखती है सेक्सवर्धक दवाएं और पिस्टल :

1200 पन्नों की चैट थमाई कप्तान को, कहा– सौरभ की तरह हो सकती है मेरी हत्या
पत्नी घर बुलाती है अजनबी युवको को, बैग मे रखती है सेक्सवर्धक दवाएं और पिस्टल :
मेरठ, भावनपुर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पब्लिकेशन में मैनेजर के पद पर कार्यरत गौरव ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए करीब 1200 पन्नों की चैट और कुछ आपत्तिजनक वीडियो पुलिस को सौंपे हैं। गौरव का कहना है कि उसकी पत्नी की गतिविधियाँ “मुस्कान हत्याकांड” जैसी हैं और वह उसकी भी जान ले सकती है। गौरव और उसकी पत्नी की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। शुरूआती कुछ वर्षों तक सब सामान्य रहा, लेकिन बीते कुछ समय से रिश्तों में खटास आ गई। गौरव का आरोप है कि वह जब भी नौकरी के सिलसिले में तीन-चार दिन के लिए बाहर जाता है, उसकी पत्नी घर में अजनबी लड़कों को बुलाती है।
गौरव ने पुलिस को जो सबूत दिए हैं, उनमें पत्नी की कई युवकों के साथ अश्लील चैट, वीडियो और सेक्सवर्धक दवाओं की तस्वीरें शामिल हैं। इतना ही नहीं, गौरव का दावा है कि पत्नी के पास एक अवैध पिस्टल भी है, जो उसने घर में छिपा रखी है। गौरव ने बताया, “मेरी पत्नी बिना बताए कई बार घर से गायब रहती है। मैंने उसे कई बार समझाया, लेकिन अब वह हिंसक व्यवहार करने लगी है। मुझे डर है कि कहीं वह मुस्कान केस की तरह मुझे भी न मार दे।” पुलिस ने गौरव की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चैट और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। अवैध हथियार की सूचना के आधार पर घर की तलाशी की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल इस मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *