रिपोर्ट अमित कांबोज ।
बहसूमा के ग्राम अकबरपुर सादात मे प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या* बहसुमा पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार* पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा* पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा षड्यंत्र* सपेरे से खरीदा हजार रुपए में वाइपर सांप आज बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सादात में गत दिनों पहले युवक की सांप काटने से हुई मौत का पुलिस द्वारा षड्यंत्र का खुलासा करते हुए मृतक युवक की पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अप्रैल प्रातः ग्राम अकबरपुर सादात में अमित पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम अकबपुर सादात थाना बहसूमा जनपद मेरठ मृत अवस्था में उसके परिजनो को चारपाई पर मिला था तथा मृतक के पास जिन्दा साँप बैठा हुआ था जिसकी मृत्यु सांप के काटने के शक में परिजन उसे प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ मे ईलाज के लिये ले गये थे जहां पर चिकित्सको द्वारा अमित को मृत घोषित कर दिया था इस सम्बन्ध में पीएल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ से दिनांक 13 अप्रैल की मीमो सूचना के आधार पर थाना बहसूमा पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम कराया गया था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतक के गले व मुंह पर चोट के निशान पाये जाने के कारण मृतक के परिजनो द्वारा मृतक की हत्या की आंशका जताते हुये संदिग्धता के आधार पर मृतक की पत्नी रविता व उसके प्रेमी अमरदीप के खिलाफ दिनांक 16 अप्रैल को मृतक के भाई मोनू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम अकबरपुर सादात थाना बहसूमा जनपद मेरठ द्वारा तहरीर दी गयी । तहरीर के आधार पर थाना बहसूमा जनपद मेरठ पर मु0अ0सं0 67/2025 धारा 103(1)/238 BNS पंजीकृत किया गया । उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मवाना के नेतृत्व में थाना बहसूमा पुलिस द्वारा घटना का खुलासा किया गया l जिसमें अभियुक्तगण अमरदीप पुत्र सुन्दर सिह, रविता पत्नी अमित निवासीगण ग्राम अकबरपुर सादात मे उनके घर से गिरफ्तार किया l पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि रविता की शादी मृतक अमित पुत्र विजयपाल के साथ करीब 8 साल पहले हुयी थी । जिनके तीन बच्चे है । मृतक अमित और अभियुक्त अमरदीप दोनो आपस मे दोस्त थे तथा दोनो साथ में टाईल पत्थर लगाने का काम करते थे करीब नो महीने पहले अमरदीप का मृतक की पत्नी रविता से बातचीत होना शुरु हुयी थी और दोनो का आपस मे प्रेम प्रसंग होने के साथ-साथ अवैध सम्बन्ध भी हो गये । अमरदीप का अमित के घर पर आना जाना था अमरदीप व रविता के सम्बन्धो के बारे मे गांव वालो की जानकारी थी इस बात के बारे में मृतक अमित को जब जानकारी हुयी तो उसकी इसी बात को लेकर अपनी पत्नी रविता के साथ गाली गलौच व कहासुनी होने लगी तथा आपस मे दोनो मे विवाद होता रहता था l इसी विवाद के चलते करीब पांच महीने पहले अमरदीप ने अमित के साथ काम करना छोड दिया था । करीब कुछ दिन पहले पत्नी और प्रेमी नें अमित को मारने की योजना बनायी कि अमित को सांप से डसवा कर मार देगे जिससे किसी को शक नही होगा । इसी योजना के तहत 12 अप्रैल को अमित व उसकी पत्नी रविता शाकुम्बरी देवी मन्दिर दर्शन करने के लिये गये थे इन दोनो नें पहले ही योजना बना ली थी कि रात मे ही अमित को मार देगे तथा अमरदीप ने शाम को ही सांप का इन्तजाम कर लिया था तथा सांप को ग्राम अकबरपुर सादात के बाहर एक थैले मे बन्द करके झाडियो मे छिपा दिया था । जब रविता व उसका पति अमित शाकुम्बरी देवी दर्शन से वापस आ रहे थे तो बाईपास तिराहा कस्बा बहसूमा पर उसने अमरदीप को देखा था इस बात को लेकर इन दोनो पति पत्नी का आपस मे झगडा भी हुआ था । खाना खाने के बाद रात को करीब 09 बजे रविता नें अमरदीप को फोन करके घर पर आने के लिये कहा क्योकि अमित उस समय तक सो चुका था । अमरदीप सांप लेकर तैयार था वह रविता के बुलाने पर सांप लेकर रविता के घर पर पहुचं गया । पहले इन लोगो का प्लान अमित को सांप से डसवा कर मारने का था लेकिन इन लोगो को डर था कि कहीं साप इन लोगो को ना काट ले इसलिये इन लोगो ने पहले अमित का गला दबाकर मारने की योजना बनायी तथा बाद में उसके पास दिखाने के लिये सांप छोडने की योजना बनायी । अपनी योजना के अनुसार रविता ने पति अमित का मुंह दबाया तथा अमरदीप ने अमित का गला दबाकर उसे जान से मार दिया अमित की पत्नी रविता द्वारा उसका मुहं दबाने से उसके नाक पर निशान आ गये थे । इसके बाद इन लोगो नें अमित को थोडा से उठाकर उसके नीचे जिन्दा सांप छोड दिया सापं की पूछ अमित के कमर के नीचे तथा सांप का मुह कन्धे की तरफ था । जिससे देखने से लोगो को लगे कि अमित की मृत्यु सांप का काटने से हुयी है । इसके बाद अमरदीप को रविता ने वहां से उसके घर भेज दिया तथा अमित ने जिस रजाई को ओढ रखा था वह रजाई अमित को ओढा दी । सुबह जब अमित देर तक नही उठा तो उसके परिजनो ने उसे जगाने के लिये रजाई उठायी तो अमित की रजाई मे जिन्दा सांप बैठा था तथा अमित होश मे नही था परिजनो द्वारा अमित को सांप के काटने का शक होने पर परिजन अमित को जिला अस्पताल मेरठ मे ले गये जहां पर चिकित्सको द्वारा अमित को मृत घोषित कर दिया । पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी जिसमे मृतक के गले व नाक पर चोट के निशान पाये गये तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर अवलोकन करने पर मृतक अमित की मृत्यु गला घोटने के कारण होना पाये जाने पर मृतक के परिजनो को उसकी पत्नी पर शक हुआ तो मृतक के भाई मोनू द्वारा इस सम्बन्ध मे थाने पर तहरीर देकर मुकदमा लिखवाया है । और पुलिस धारा दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट द्वारा उन्हें जेल भेज दिया लगाया पुलिस टीम में बहासुमा थाना प्रभारी इन्दु वर्मा,उ0नि0 भावना यादव, उ0नि0 श्री ब्रजराज सिंह, का0 सुशील कुमार, का0 कविता शामिल हुए l
