मवाना के संभ्रांत व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से पैंठ को हमेशा के लिए समाप्त कराए जाने की मांग उठाई :

मवाना के संभ्रांत व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से पैंठ को हमेशा के लिए समाप्त कराए जाने की मांग उठाई :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज बुधवार मवाना नगर के तहसील परिसर में मवाना के संभ्रांत व्यापारियों ने मवाना उप जिलाधिकारी से मिलकर मवाना तहसील ग्राउंड में लगने वाली पेंठ को हमेशा के लिए खत्म करने की मांग उठाई lमवाना के तहसील ग्राउंड में प्रत्येक रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। जहां मंगलवार को साप्ताहिक पैंठ में दुकानें लगाने वाले दर्जनों लोगों ने मवाना उप जिलाधिकारी और पालिका चेयरमैन से मिलकर पैंठ को दोबारा सुचारु कराए जाने की मांग की थी वहीं दूसरी तरफ बुधवार को कस्बे के संभ्रांत व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम मवाना दीपक माथुर को घेर लिया और पैंठ को हमेशा के लिए समाप्त करने पर जोर देने लगे l व्यापारियों ने बताया कि साप्ताहिक पैंठ लगभग बीस वर्षों से तहसील रोड़ पर अनाधिकृत तरीके से लगाई जा रही है। इस साप्ताहिक बाजार में दुकानों का एक्सपायरी सामान,नकली सामान,नकली व जहरीले खाद्य पदार्थ सस्ते दामों पर बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। इन पैंठ कारोबारियों द्वारा किसी भी तरीके का कोई भी टैक्स या कर राजस्व या किसी अन्य विभाग को नहीं दिया जाता है। बाजारों में दुकानें लगाने वाले व्यापारियों पर रेड भी पड़ती है और सेंपलिंग भी होती है और सरकार द्वारा लगाए गए सभी टैक्सों का भुगतान भी व्यापारी लोग ही करते हैं l लेकिन पैंठ कारोबारियों पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगता है l व्यापारियों के साथ सरासर अन्याय है। व्यापारियों ने कहा कि पैंठ से लगातार व्यापारियों के व्यापार का हनन हो रहा है जिसपर एसडीएम दीपक माथुर ने कहा कि इस बारे में नगर पालिका ईओ,थानाध्यक्ष को बुलाकर उन्हें निर्देश दिए जायेंगे एसडीएम से मिलने वालों में विनय दुबलिश,राजू सैनी,ज्ञानेंद्र अग्रवाल,अमित रस्तौगी (बल्ले), अनुज रस्तोगी, वेदप्रकाश चौहान, अमर रस्तोगी, राजेश अग्रवाल, नीटूपाल, विनोद गुप्ता, अजय दुबलिश, संदीप रस्तोगी, मयंक रस्तोगी,विवेक गुप्ता, आलोक गुप्ता, संजय दुबलिश, राजेश शर्मा, प्रतीक जैन,विकास गोयल, सतीश भारद्वाज,रजनीश रोहल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *