दरवेशपुर ततीना के जंगल में किसान की हत्या से मचा हड़कंप परिजनों ने दी नाम दर्ज तहरीर
- पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम
- मौके पर पहुंचे एसपी देहात राकेश मिश्रा
- घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शुक्रवार मवाना थानाक्षेत्र के ग्राम ततीना.दुर्वेशपुर के जंगल में सुबह पुरानी रंजिश के चलते किसान की हत्या से हड़कंप मच गया जिसको लेकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया l और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई l मेरठ से एसपी देहात, मवाना क्षेत्र अधिकारी व थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचेकर परिजनों को समझा बूझकर शांत किया और शाव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l
प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार परीक्षितगढ़ के गांवड़ी गांव का रहने वाला 55 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र फूल सिंह उर्फ टिड्डी खेती करता था। कुंवरपाल के पुत्र अनिल ने बताया कि ब्रहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे उसका पिता भूषण पुत्र उमराव के खेत में पानी चलाने के लिए गया थे। मगर रात भर घर वापस नहीं लौटे। उधर, शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मवाना के ततीना गांव के जंगल में कुंवरपाल की लाश पड़ी देखी तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि उनके परिवार की गांव के रहने वाले कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। अनिल ने रंजिश के चलते अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
सूचना पर मेरठ से एसपी देहात राकेश मिश्रा सीओ मवाना अभिषेक पटेल थाना मवाना की पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मेरठ से फॉरेस्ट टीम व डाक स्क्वायर टीम ने पहुंचकर घटनास्थल को बेरीकेट कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है l
एसपी देहात का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसपी देहात राकेश मिश्र ने बताया कि शव के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है बेटी की शादी हो चुकी है एक बेटा सुनील आर्मी में तैनात है जबकि दूसरा बेटा अनिल जी न्यूज़ चैनल में रिपोर्टर है l घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति व्याप्त हो गई है
