हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत :

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत :

अमित कम्बोज संवाददाता

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बुधवार मवाना तहसील के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में मंगलवार देर शाम गांव के समीप स्थित ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों में हड़कंप मच गया l वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर सौंपी है। मंगलवार दोपहर तीन बजे अकबरपुर इच्छाबाद निवासी 58 वर्षीय महावीर पुत्र ब्रह्म सिंह गांव के समीप स्थित ट्यूबवेल गया जहां संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल के कुएं में गिर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को जानकारी लगी तो महावीर को गंभीर अवस्था में ट्यूबवेल के कुएं से निकाल स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र मे भर्ती कराया। महावीर की हालत गंभीर होने के चलते है मेरठ रेफर कर दिया। जहां महावीर कि रास्ते में मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों ने हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंकने का अंदेशा जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है जिसके बाद थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *