अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
रोजा इफ्तार करते ही ने भाई के घर पर बोला हमला ईटों से किया भारी पथराव
*रमजान के पाक महीने में भी नहीं मान रहे उपद्रवी
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
रविवार मवाना नगर के मोहल्ला हीरालाल में रमजान के पाक महीने में रोजा इफ्तार करने के बाद भाई न हीं भाई के घर पर ईंट पत्थरों से पथराव कर दिया l पीड़िता तहरीर लेकर थाने पहुंची l
प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना के मोहल्ला हीरालाल में रहने वाले रजिया पत्नी सोनी ने बताया कि उसका पति सोनी फूलों का कारोबार करता है और कुछ दिन पहले कारोबार के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं कल शाम जब वह अपने बच्चों के साथ रोज इफ्तार कर रही थी तभी उसके जेठ जियाउद्दीन व बिल्ला अपने हाथों में ईंट पत्थर लेकर आए और ईंटों से उसके घर पर पथराव कर दिया उसे बचाने के लिए उसके बच्चे आए तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की तथा बच्चे को भी घायल कर दिया। उसके साथ गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी l कि आज तो तुझे छोड़ रहे हैं आगे से तू नहीं बचेगी। पीड़िता की आवाज सुनने के बाद पड़ोस के लोग उन्हें बचाने आए तो खुद को घिरता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए l
थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी l
,
