रिपोर्ट लोकेश कुमार ।
जन जागरूकता रैली निकाली किला परीक्षितगढ़। जल जीवन मिशन के द्वारा किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव गाजीपुर में पंचायत घर पर जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी हुई। जल कल्याण शिक्षा विभाग समिति की कोआर्डिनेटर सीमा चौहान, पायल शर्मा, सुशील के नेतृत्व में जन जागरूकता बच्चों की रैली निकाली गई। सीमा चौहान ने कहा कि जल का दोहन कम करे और पानी के बहाव ज्यादा न करें शुद्ध जल का ही प्रयोग करें। बैठक में ग्राम प्रधान, आंगनबाडी, आशा बहन, सहायिका ने भाग लिया।
