रिपोर्ट लोकेश कुमार।
साहिल और मुस्कान की सोशल मिडिया पर वीडियो अपलोड करने वाला तीसरा कौन ? मेरठ “ !सौरभ मर्डर केस मे साहिल और मुस्कान के द्वारा किये गए कारनामें रोज एक नया मोड़ ला रहे है! वो कहा गए क्या किया केक काटा, पब मे डांस किया होली खेली इन सबका विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल होना पुलिस के लिए सरदर्द बन गया!सौरभ हत्याकांड के बाद साहिल शुक्ला व मुस्कान के वीडियो जारी करने वाले की अब पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट की एक टीम भी तैयार की गयी है, जो यह पता लगाएगी कि साहिल व मुस्कान के वीडियो कौन जारी कर रहा है?हत्याकांड को अंजाम देने के बाद साहिल व मुस्कान ने जो कुछ किया, उसके वीडियो लगातार जारी किए जा रहे हैं। कुछ वीडियो या ऑडियो ऐसे भी हैं, जो केवल दोनों के बीच ही रहने चाहिए। वो तीसरा शख्स कौन है? जो बेहद समझे जाने वाले या दो लोगों के बीच ही रहने वाले वीडियो ऑडियो वायरल कर रहा है। हत्या के बाद 15 दिन के टूर पर साहिल के साथा मौज- मस्ती करती मुस्कान तो अपना वीडियो जारी करने की गलती करेगी नहीं और न ही ऐसी गलती खुद साहिल शुक्ला करेगा, तो फिर वो कौन शख्स है? जो साये की तरह या तो इनके साथ था या फिर इन्हें ट्रेस कर रहा था। अधिकारी भी मान रहे हैं कि जिस तरह से वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार अपलोड किए जा रहे हैं। वैसे गलती साहिल तो नहीं करेगा उस तीसरे शख्स तक पहुंचने के लिए ही साइबर एक्सपर्ट की एक टीम तैयार की गयी है।
