अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा मवाना में भागवत कथा का भव्य शुभारंभ।
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज सोमवार मवाना नगर में आज राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन पंडित संजय कृष्णा महाराज द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन और कलश यात्रा के साथ हुई।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मवाना नगर चेयरमैन अखिल कौशिक उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण ही सज्जनों की रक्षा और दुष्टों के नाश का मार्ग प्रशस्त करता है। भागवत कथा न केवल आध्यात्मिक उत्थान का साधन है, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण का भी मार्ग प्रशस्त करती है।”समारोह में नगर अध्यक्ष अंकुर रस्तोगी उर्फ गुड्डू,नगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी,नगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार,नगर मंत्री सौरभ दुबलिश ,नगर सहमंत्री विपिन चौहान,नगर मीडिया प्रभारी राहुल राजवंशी,नगर संपर्क प्रमुख मोनू सिंह,नगर हनुमान चालीसा केंद्र सचिन शर्मा, अमन प्रजापति,अनुपम प्रजापति,वंश सैनी,दक्ष,भोला , सजीव आदि साथ रहे
