मवाना कोतवाली में जिम संचालको की मीटिंग की गई दिए आवश्यक दिशा निर्देश :

मवाना कोतवाली में जिम संचालको की मीटिंग की गई दिए आवश्यक दिशा निर्देश :

मवाना कोतवाली में जिम संचालको की मीटिंग की गई दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

आज सोमवार मवाना कोतवाली में सभी जिम ट्रेनरों की मीटिंग की गई । जिसमें में थाना प्रभारी द्वारा जिम के ओनर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l और कहा कि अगर कोई भी जिम संचालक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी l थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव ने सभी जिम संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिम आने और जाने का समय सुबह 5:00 बजे से 12:00 बजे तक रखें और शाम के समय 6:00 बजे से रात है 10:00 बजे तक सभी नगर में खुले जिम बंद किए जाएं l जिम को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाए l जिम में किसी भी तरह की नशीली वस्तु की बिक्री नहीं की जाएगी l जिम में यदि महिला प्रैक्टिस करने आ रही है तो उसके लिए महिला ट्रेनर की व्यवस्था जिम संचालक द्वारा की जायेगी l महिलाओं और पुरुषों की एक्सरसाइज की व्यवस्था अलग अलग करनी होगी l जिम के भीतर की कोई भी वीडियो फोटो या आपत्तिजनक वस्तु यदि सोशल मीडिया पर डाली गई तो उस व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए मुकदमे दर्ज होंगे साथ ही संबंधित जिम को सील कर दिया जायेगा। इसके अलावा थाना प्रभारी निरीक्षक ने जिम संचालकों से कहा कि जिम में आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की सूची जिम पर उपलब्ध होनी चाहिए समय समय पर जिम का निरीक्षण थाना स्तर पर नियमित रूप से किया जायेगा अतः सभी नियम को ध्यान रखते हुए मानकों के अनुरूप ही जिम संचालित किए जाएं। इस दौरान जिम संचालक आसिफ मिर्जा,जिम संचालक विशाल चौधरी,वसीम चौधरी,ऋतिक गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *