मवाना नगर में लगा भीषण जाम वाहन रेंगते नजर आए वाहन।
अमित कंबोज संवाददाता मवाना ।
आज सोमवार मवाना नगर में भीषण जाम की समस्या राहगीरों की परेशानी का कारण बनी l सभी वहां रेंगते पर नजर आए l पुलिस द्वारा घंटो मशक्कत करने के बाद भी वहांन रेंगते से ही नजर आए l जानकारी के अनुसार मवाना नगर में मेरठ पौड़ी हाईवे पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है जिसकी वजह से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है लेकिन शासन में प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा l आए दिन सुबह से लेकर शाम तक सड़क पर अतिक्रमण के चलते आने जाने वालों वाहनों की लंबी कतारे लग जाती है l जिसमें आने-जाने वाले राहगीरों का मुश्किलों का सामना करना पड़ता है हालत यह हो गए हैं कि अगर किसी वाहन को मवाना क्रॉस करना हो तो 1 से 2 घंटे तक लग जाते हैं इसी जाम के कारण एंबुलेंस मैं सवार मरीज को खामीयाजा भुगतना पड़ता है अतिक्रमण व जाम को लेकर पहले भी उप जिलाधिकारी व नगर पालिका को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन कार्यवाही को लेकर सभी मौन धारण किए हुए हैं मवाना नगर में ओवरलोड वाहनों ई-रिक्शा, टेंपो, वह बसों द्वारा कहीं भी रोक कर खड़े हो जाना जाम का मुख्य कारण बना हुआ है l
