इंटरनेट पर पिस्टल के साथ युवक का फोटो प्रसारित
मेरठ : इंटरनेट मीडिया पर एक युवक की पिस्टल के साथ फोटो प्रसारित हो रही है। युवक एक होटल का संचालक बताया जा रहा है। पुलिस ने फोटो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी
है। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक युवक की पिस्टल के साथ फोटो प्रसारित हुई। फोटो में युवक दिख रहा है कि एक कमरे पर सोफे पर बैठा हुआ है। युवक
का नाम मुकुल सैनी बताया जा रहा है और वह एक होटल का संचालक है। मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश यादव का कहना है कि युवक की फोटो देखी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
