संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त ने समस्याएं सुनी -54 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज शनिवार मवाना नगर के तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने समस्याएं सुनी और सभी संबंधित विभागों के अधीनस्थों को निस्तारण के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के संबंधित आई 54 शिकायतों में से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। दुल्हैंडी के ठीक एक दिन बाद संपूर्ण समाधान दिवस पड़ा। इस दिवस पर मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद तहसील पहुंचे और फरियादियों को समस्याओं को सुनी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर अाने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के अाधार पर किया जाए। समाधान दिवस पर अधिकांश विभागों के अधीनस्थ अधिकारी नहीं पहुंचे। जिस पर उन्होंने संबंधित का स्ष्पटीकरण मांगा है। संपूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित54 शिकायतें आई, जिनमें से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, नायब तहसीलदार सचिन कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
