अमित कम्बोज संवाददाता ।
आज मवाना नगर में आगामी त्यौहार होली पर्व के अवसर पर बाजार सजने लगे हैं l बाजारों में लगी दुकानों पर रंग बिरंगे अबीर गुलाल और मुखौटो से दुकानों पर छाई बहारें रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर मवाना में लगभग सौ जगहों पर दुकानदारों ने रंग बिरंगी दुकानें सजाई हैं l इन दुकानों पर अबीर,गुलाल,रंगों,हर्बल गुलाल की सुंदर छ्टा खरीददारों को अपनी और आकर्षित कर रही हैं l वहीं छोटे छोटे बच्चों को डिजाइनर पिचकारियां,डरावने मुखौटे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुखौटे अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं l दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए इस बार हर्बल गुलाल की डिमांड काफी बढ़ गई है इसी वजह से उन्होंने हर्बल गुलाल को बड़ी मात्रा में मंगवाया है l और रंगों के साथ साथ बाजारों में मिठाइयों का भी काफी क्रेज दिखाई दे रहा है l मावे की गुजिया,बालूशाही,नमकीन मठरी,नमकपारे,गोल गप्पे आदि की खुशबु भी ग्राहकों को अपनी तरफ मोहित कर रहे हैं,बाजार में बिक रही सिंथेटिक मिठाइयों से किनारा करते हुए ग्राहक गुंजिया सहित अन्य मिष्ठान्नों की ओर रुख कर रहे हैं l जिससे लगता है कि समाज अब जागरुक होने लगा है l
