फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव कावड़ सेवा संघ द्वारा भंडारा का आयोजन

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव कावड़ सेवा संघ द्वारा भंडारा का आयोजन

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव कावड़ सेवा संघ द्वारा भंडारा का आयोजन

  • टूटी हुई सड़कों और पथरीले रास्तों पर गुजरने को मजबूर हैं कांवरिया अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना । फाल्गुन मास की महा शिवरात्रि के अवसर पर मवाना-हस्तिनापुर मध्य गंगनहर पटरी पर श्री शिव कावड़ सेवा संघ द्वारा शनिवार को कांवड शिविर का शुभारंभ किया। संचालकों ने बताया कि संघ द्वारा बीते लगभग 33 वर्षों से हर वर्ष साल मे सावन व फाल्गुन की महाशिवरात्रि पर विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। कांवड मार्ग पर भोलो के आगमन से केसरिया रंग में रंगने लगा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गंगनहर पटरी पर शनिवार को सेवा शिविर का विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के बाद शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ पवित्र गंगा जल लेकर शिविर पर पहुंचे शिव भक्तों ने किया। शिविर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ रहे भक्तों के लिए भंडारे में व्यवस्था,जलपान,भोजन,दवाईचिकित्सा की व्यवस्था भी कराई गई है। कावड़ शिविर शिवरात्रि पर्व से लगभग चार दिन पूर्व प्रारंभ हो जाता है। आयोजकों द्वारा शिवभक्त कावड़ियों की विशेष सेवा की जाती है।
आज कांवरिया से बातचीत के दौरान कांवड़ियों ने टूटी हुई सड़कों को देखते हुए नाराजगी प्रकट की l जेवर एयरपोर्ट दनकौर के रहने वाले मूलचंद, वेद प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, प्रताप गोड़, राजकुमार गोड, नीरज ने नहर की पटरी की दायनिया स्थिति को देखते हुए नाराजगी प्रकट की l
भंडारा दिन-रात निरंतर चलता रहता है तथा भंडारे में हर प्रकार की सुविधा रहती है। इस दौरान नगर पालिका परिषद मवाना द्वारा शुद्ध पेयजल, मोबाईल शौचालय, साफ सफाई आदि की व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर सुभाष चंद्र गाबा, गोपाल गुप्ता, सतीश पसरिचा, सुभाष चंद्र रस्तोगी, आदि शिव भक्त शामिल रहे।
आज थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने नहर की पटरी पर चल रहे सभी भंडारों का निरीक्षण किया l और भंडारों में कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य प्राप्त भी किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *