शुगर मिल की मैली पड़े होने के कारण अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटी चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत :

शुगर मिल की मैली पड़े होने के कारण अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटी चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत :

अमित कंबोज संवाददाता मवाना ।

आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के किला परीक्षित मार्ग पर मिल के सामने शुगर मिल की मैली बीच सड़क में पड़ी होने के कारण एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण एक साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया l

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 9 बजे के आस – पास ग्राम सोमदत्त किला परीक्षितगढ़ निवासी गाड़ी चालक तनवीर पुत्र जफीर अपने साथ जीशान पुत्र रजक तालिब पुत्र कलू मुजीब पुत्र वकील को साथ लेकर अपनी बोलोरो गाड़ी यूपी 15 सीपी 2787 को लेकर मवाने की ओर आ रहा था कि तभी मिल गेट के सामने बीच सड़क पर मैली पड़ी होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट कर मिल की दीवार में जा लगी l प्रमोद जो अपनी साइकिल से जा रहा था गाड़ी की चपेट में आने के कारणआ उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया l राहगिरो ने किसी प्रकार पुलिस को फोन किया और एंबुलेंस को सूचित किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रमोद को एंबुलेंस में साथ लेकर स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भेज दिया जहां डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया उधर गाड़ी चालकों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *