रिपोर्ट लोकेश कुमार
जेल जाते वक्त,फूट-फूटकर रोई डॉ. छवि : मेरठ पॉजिटिव तो लड़का और नेगेटिव तो लड़की कोड वर्ड मे।
कोख के भीतर पल रहे भ्रूण का लिंग बताने वाली डॉ छवि की बेल कोर्ट ने ना मंजूर करते हुए जेल का रास्ता दिखा दिया! । हरियाणा की टीम द्वारा छापा मरने के बाद ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका
डॉ. छवि बंसल व तीन दलालों नंगलाताशी निवासी अनिल, नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी पवन और गोविंदपुरी निवासी हेमंद्र को गिरफ्तार किया गया था।
इनकी गिरफ्तारी के बाद नोडल
अधिकारी व डिप्टी सीएमओ महेश चंद्र ने थाना मेडिकल में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को लेकर खूब हंगामा हुआ। बुधवार को डॉ. छवि समेत सभी आरोपियों को
सीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया जहां लंबी सुनवाई व जोरदार बहस के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। जेल भेजे जाने की बात पर डॉ. छवि कोर्ट में ही फूट फूटकर रोने लगीं। उन्हें संभालना भारी पड़ा
था। कोर्ट के बाहर उनके पति डॉ. गुंजन व आईएमए के सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय भी मौजूद थे। परिजनों को उम्मीद थी कि जमानत मिल जाएगी, लेकिन तमाम कानूनी
प्रयास के बाद भी जमानत अर्जी खारिज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। रोहतक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते मंगलवार शाम गढ़ रोड पर जागृति विहार सेक्टर पांच में ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर पर
छापा मारा इस दौरान पुलिस और मेरठ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी साथ रही। यहां से सेंटर संचालिका डॉ. छवि बंसल और तीन दलालों क़ो पुलिस नंगलाताशी निवासी अनिल, नगर
कोतवाली क्षेत्र निवासी पवन और गोविंदपुरी निवासी हेमंद्र को गिरफ्तार किया है। इन पर भ्रूण लिंग जांच कराने का आरोप है। गर्भाधान
पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक
(पीसीपीएनडीटी) टीम के नोडल अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि रोहतक की टीम को सूचना मिली थी कि जागृति विहार सेक्टर पांच स्थित ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर में
भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के साथ छापा मारा गर्भवती महिला रोहतक स्वास्थ्य विभाग के पहले से संपर्क में थी। महिला का तीन दलालों के जरिये 30 हजार रुपये में भ्रूण लिंग परीक्षण कराना तय हुआ था। मामले को लेकर थाने पर शहर की डाक्टर बिरादरी ने जमकर हंगामा सुरक्षा में निकली टीम
हरियाणा की जो टीम दविश को पहुंची थी. डाक्टरों ने मंगलवार की रात को उसका घेराव कर लिया था जिसके चलते सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी व सीओ कोतवाली
आशुतोष कुमार देर रात मेडिकल पहुंचे। वहां से पुलिस सुरक्षा में हरियाणा की टीम को शहर से बाहर निकाला गया। …… कोख के कातिलों को
मिले सख्त सजा सामाजिक कार्यकर्ता व सपा नेता एडवोकेट आदेश प्रधान ने कोख के कातिलों को कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि जितने कसूरवार कोख के कातिल है उतना ही स्वास्थ्य विभाग भी है। ( हरियाणा में बैठे अधिकारियों को मेरठ के कोख के कातिलों की जानकारी है, लेकिन
मेरठ में बैठे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी नहीं यह कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि आईएमए के जो लोग इन की पैरवी कर रहे हैं वो भी गलत ही कर रहे हैं। कोख के काविल इंसानियत के दुश्मन है। गैर कानूनी होने के बाद भी कोख में पल रहे भ्रूण का लिंग निर्धारण करने वालों को कड़ी सजा सुनाई जाए। किया था। थाने में डॉ. छवि की तबीयत खराब हो गयी तो उन्हें मेडिकल इमरजेंसी के अधिकारी वार्ड में देर रात भर्ती कराना पड़ा था। बुधवार दोपहर वहीं से उन्हें एम्बुलेंस से कोर्ट लाकर पेश किया जहां जमानत अर्जी खारिज होने के बाद जेल भेज दिया। हर बार हरियाणा की टीम ही मारती है छापा यहाँ के स्वास्थ विभाग क़ो खबर क्यों नहीं
